कियारा और कार्तिक ने लैक्मे फैशन वीक 2021 इवेंट में लगाए चार चांद।

kiara-and-karthik-made-the-the-lakme-fashion-week-2021

फैशन इंडस्ट्री का सबसे शानदार और प्रसिद्ध शो लैक्मे फैशन वीक (Lakme fashion week) 2021 शुरू हो चुका है। इस शो को यादगार और खूबसूरत बनाने के लिए कई सितारे पहुंचे। लेकीन इस शो में चार चांद लग गए जब एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा अडवानी एक साथ नज़र आएं। 

लैक्मे फैशन शो को चकमते सितारों ने शनिवार को रात को अपने अंदाज और अदाओं से और भी चमका दिया था। कार्तिक आर्यन और कियारा एक साथ बेहतरीन अंदाज में रैंप पर नजर आए। जिसकी वजह से लोगों का अटेंशन बहुत ज्यादा मिला।

कियारा अडवानी मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए इंडियन आउटफिट में नजर आईं। सिल्वर शिमरी लहंगे में उनका आउटफिट खूब जंच रहा था। फैशन इवेंट में उनका लुक छाया हुआ था। कियारा की इवेंट शो की फोटोज उनके फैंस पेज पर भी काफी धमाल मचा रही है। 

वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन ब्लैक आउटफिट में बहुत डैशिंग लग रहे थे। हमेशा की तरह इस बार भी कार्तिक ने अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्तिक आर्यन की आउटफिट को भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। 

लैक्मे फैशन वीक शो में कई बेहतरीन फैशन डिज़ाइनर के आउटफिट प्रेजेंट किए गए थे। बेहतरीन अटायर कलेक्शन में से मनीष मल्होत्रा की भारतीय लुक कलेक्शन ने काफ़ी ध्यान खींचा। ज्यादातर आउटफिट्स गोल्डन और सिल्वर पैटर्न में ही थे। फैशन कलेक्शन की ओर सबकी नजरें तो थी हीं। लेकिन शो में कार्तिक और कियारा के साथ ने इस शो में अलग ही जान भर दी। दोनों ने साथ में रैंप किया। स्टेज पे मनीष, कार्तिक और कियारा की मस्ती से भी दर्शक काफ़ी आकर्षित हुए। इसी के साथ मनीष और कार्तिक, कियारा की ड्रेस का दुपट्टा संभालते नजर आएं। इनके इस दिलकश अंदाज ने शो की रौनक बढ़ा दी।

कियारा और कार्तिक ने महफिल को शानदार बना दिया। मनीष मल्होत्रा की आउटफिट कलेक्शन पर तो दर्शकों को नजरें टिकी हीं थी। साथ ही कियारा और कार्तिक बने मनीष मल्होत्रा के शो स्टोपर्स। बता दें कि कियारा और कार्तिक जल्द ही फिल्म में एक साथ नज़र आने वाले हैं। यह दोनों की पहली फिल्म होगी। फिल्म भूल भुल्लैया–2 इनकी पहली फिल्म होने वाली है। फैशन शो में दोनों की जोड़ी बहुत पसंद की गई थी। उम्मीद है की फिल्म में भी दोनों दशकों का दिल जीत ही लेंगे। 

इसके अलावा शो में हीना खान उर्फ अक्षरा ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इवेंट में हीना खान ने पीच कलर का लहंगा पहना था। जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। हीना ने अपने आउटफिट को खास लुक देने के लिए हेवी नेकपीस पहना था। 

इसी के साथ फैशन इवेंट में अथिया शेट्टी ने लाइम येलो कलर का फ्लावर प्रिंटेड आउटफिट पहना था। इस आउटफिट को डिजाइनर पायल सिंघल ने डिज़ाइन किया था। इस आउटफिट को शानदार लुक देने के लिए अथिया ने व्हाइट रंग के स्नीकर्स पहने थे। उनके या अंदाज भी बहुत जम रहा था। इसके अलावा फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के भी कलेक्शन इवेंट में देखने को मिले। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here