मालदीव के बीच पर डांस करती नज़र आई धनाश्री वर्मा, अपने जबरदस्त अंदाज से फैंस को बनाया दीवाना।

dhanashree-verma-was-seen-dancing-in-the-maldives

धनाश्री वर्मा के डांस के बहुत लोग दीवाने हैं। पेशे से डॉक्टर होने के साथ-साथ धनाश्री बहुत ही बेहतरीन डांसर भी है हजारों लोग इनके डांस को बेहद पसंद करते हैं। फिलहाल धनाश्री वर्मा मालदीव में अपनी छुट्टियां मना रही हैं। अपने पति क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल के साथ मालदीव के बीच पर बेहतरीन पलों को एंजॉय कर रही हैं। धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती है। अपने फैंस, दोस्तों के साथ जुड़ी रहती है। इसी के साथ वह अपने मालदीव के सफर को अपने सोशल मीडिया के जरिये साझा कर रही हैं। 

हाल ही में धनाश्री ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में धनाश्री ने जबरदस्त डांस किया है। उनके फैंस वीडियो देख कर लगातार ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। इस वीडियो में धनाश्री समुंद्र की लहरों के साथ डांस कर रही हैं। धनाश्री ने रेड कलर की ड्रेस पहनी है। जिसमें बहुत ही प्यारी लग रही हैं। लगातार ही धनाश्री के फैंस उनके डांस को लाईक कर रहे हैं, कॉमेंट कर रहे हैं। 

आपको बता दें, अब तक इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। उन्होंने अपने अपकमिंग म्यूजिक सॉन्ग का भी जिक्र किया है। धनाश्री ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यह जगह बहुत ही शानदार है। साथ ही उन्होंने अपने अपकमिंग सॉन्ग के लिए कहा, मेरा अपकमिंग सॉन्ग आने वाला है। मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं। आप लोग भी इसके लिए उत्सुक हैं न!

जानकारी के लिए बता दें, धनाश्री वर्मा बहुत जल्द म्यूजिक सॉन्ग में नजर आने वाली है। यह सॉन्ग में पंजाब के मशहूर सिंगर जस्सी गिल के साथ दिखेंगी। धनाश्री अपने डॉक्टरी पेशे में भी बहुत माहिर है। साथ ही वह अपने जबरदस्त डांस से भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here