धन्नाश्री और उनकी मम्मी ने किया डांस, विडियो हुआ वायरल, फैंस ने किए कॉमेंट।

मशहूर धन्नाश्री पेशे से एक डॉक्टर है साथ ही यूट्यूबर और कोरियोग्राफर भी हैं। धन्नाश्री खासतौर से वह अपने डांस के लिए जानी जाती हैं और काफी चर्चित रहती हैं। वह फिलहाल अपने पति क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल के साथ दुबई में हैं। लगातार वह वहां से डांस की नई विडियो अपलोड करती ही रहती हैं। 

हाल ही में उनका एक डांस उनके प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस विडियो में धन्नाश्री ने अपनी मम्मी के साथ डांस किया है। यह विडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। बेहतरीन अंदाज में धन्नाश्री और उनकी मॉम ‘टच इट’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 

विडियो अपलोड करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, टच ईट का हमारा नया और मज़ेदार वर्जन। इस डांस विडियो पर उनके फैंस और कई सेलिब्रिटीज काफी कॉमेंट्स कर रहे हैं। कॉमेंट सेक्शन में तारीफों बिकी बारीश हो रही है। विडियो में धन्नाश्री की मॉम के डांस की तारीफ करते हुए क्यूट बताया है। 

कई यूजर्स डांस को क्यूट कह रहे हैं, तो कुछ ने बेस्ट कॉमेंट किया। तो वहीं कुछ प्रशंसक कॉमेंट कर यह भी पूछ रहे हैं कि विडियो कौन बना रहा है। एक कॉमेंट में लिखा, “विडियो युजी भाई बना रहें है क्या?” प्रशंसकों द्वारा, अपने अंदाज में तारीफें की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here