कैंसर से लड़ रहीं किरण खेर, जाने कैसी हैं अब उनकी तबियत।

एक्टर–पॉलिटीशियन किरण खेर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं हैं। हाल ही में उनके बेटे सिकंदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली है, जिसमें कि किरण खेर की छोटी सी झलक देखने को मिली है। यह वीडियो सिकंदर ने फैंस को शुक्रिया कहने के लिए बनाया था। 

इस वीडियो में सिकंदर ने कहा, मैं अपने मां–पापा के साथ बैठा हुं, आपको मेरी मां के पैरों की झलक दिख रही होगी। यह कहते हुए सिकंदर ने वीडियो को किरण खेर की तरफ घुमाया। वीडियो में किरण खेर के सिर्फ पैर नज़र आ रहे हैं। साथ ही किरण ने फैंस को हेलो भी बोला। आप देख सकते हैं कि किरण खेर काउच पर लेटकर आराम कर रही हैं, हालांकि वीडियो में किरण खेर का चेहरा नही दिखाया गया है। इस वीडियो में अनुपम खेर भी नजर आए हैं और वह सूप पी रहे थे। 

बीते कुछ समय पहले ही किरण खेर ने यह कहा था कि वह अपने बेटे की शादी देखना चाहती हैं। सिकंदर जल्द ही 41 वर्ष के हो जायेंगे। 

वीडियो में सिकंदर अपने फैन्स को शुक्रिया कहते हैं, उनकी मां किरण खेर की तबियत की जानकारी लगातार लेते रहने के लिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, उनकी मां अब पहले से बेहतर हैं, उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें, किरण खेर के कैंसर से पीड़ित होने की खबर अभिनेता अनुपम खेर ने अप्रैल महिने में दी थी। साथ ही यह भी बताया कि वह अभी रिकवरी स्टेज पर हैं। हालांकि अनुपम खेर समय समय पर किरण खेर की तबियत की ब्यौरा देते रहते हैं। एक बार अनुपम खेर ने यह भी कहा कि, किरण खेर अभी जिस बीमारी से जूझ रही हैं, उसकी दवाई के कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। फिलहाल अभी किरण खेर की तबियत पहले से काफी बेहतर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here