माँ और रणवीर सिंह की पंजाबी गाने पर जबरदस्त ट्यूनिंग, वीडियो वायरल।

अभिनेता रणवीर सिंह अपने दर्शकों का मनोरंजन करने का एक मौका नहीं छोड़ते। अपने अंदाज से वह लोगों को खुश कर ही देते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में रणवीर अपनी मां अंजू भवनानी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल रणवीर  अपनी मां के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए परिवार के साथ एक रेस्तरां गए थे। बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन के दौरान मां और बेटे की पंजाबी गाने पर ट्यूनिंग देखी गई। इस वीडियो ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया।

वीडियो में रणवीर डांस के दौरान अपनी डेनिम शर्ट उतार कर मस्त झूमते नजर आएं। साथ ही उनकी मां ने भी रणवीर का बेहतरीन साथ निभाया। ‘दिल चोरी साडा हो गया’ गाने पर दोनों मां बेटे के तालमेल को आस पास बैठे लोगों ने भी जमकर सराहा।

रणवीर सिंह ने अपने पूरे परिवार के साथ होटल bastian में अपनी मां का जन्मदिन मनाया। 22 अगस्त  रक्षाबंधन के दिन ही बड़े ही प्यार और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दीपिका पादुकोण के माता भी मौजूद थे।

इस खास ऑकेजन पर रणवीर सिंह की मां ने  ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी थी। साथ ही अपने आउटफिट को बेहतरीन लुक देने के लिए ग्रीन कलर का क्लच भी कैरी किया था।

लाखों लोगों के चहेते अभिनेता रणवीर सिंह ने इस दिन अपने आउटफिट पर खास एक्सपेरिमेंट नहीं किया था। उन्होंने व्हाइट टी– शर्ट, डेनिम शर्ट और ब्लैक जींस  में नजर आए थे। हालांकि इस दिन को चार चांद तो रणवीर और उनकी मां अंजू भवनानी के डांस ने दिया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है। 

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो, जल्द ही रनवीर फिल्म ‘83’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका भी नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह की बैक टू बैक शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्में होंगी ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘सर्कस’, ‘रॉकी’, और ‘रानी की प्रेम कहानी’ । उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here