हाल ही में टीवी की अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल ने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। वीडियो में दीपिका सिंह बारिश में मुंबई की सड़कों पर डांस करते हुए नज़र आ रही हैं। हालांकि दीपिका अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
इस बार दीपिका ने बारिश में भीगते हुए, बारिश को एन्जॉय करते हुए वीडियो शेयर की है। जबकि अभी मुम्बई, गुजरात और गोवा जैसे और कई राज्य चक्रवात ताउते से परेशान हैं। चक्रवात के कारण भारी बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में दीपिका ने तूफान के दौरान फोटोशूट करने के लिए बुलाया। हालाँकि दीपिका ने अपने पोस्ट में बताया कि फोटोग्राफर और कोई नहीं बल्कि उनके पति रोहित गोयल थे। जिन्होंने उनकी तसवीरें खींची थी।
दीपिका ने एक पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “आप तूफ़ान को तो शांत नहीं कर सकते हैं। इसीलिए कोशिश करना बंद कर दें। हाँ, लेकिन आप खुद को शांत कर सकते हैं। प्रकृति को गले लगाओ, इसके मिजाज़ का आनंद लो, क्योंकि तूफ़ान गुज़र जाएगा।” आगे उन्होंने कहा, ” यह पेड़ मेरे घर के आगे गिरा था। इसके कारण किसी को चोट नहीं आई। लेकिन जब मैं और रोहित इस पेड़ को दरवाज़े से हटा रहे थे तो, हमने चक्रवात को याद करने के लिए कुछ तसवीरें ली।
हालाँकि इस पोस्ट के बाद से ही अभिनेत्री दीपिका सिंह की काफी आलोचना भी हो रही है। एक यूजर ने पोस्ट पर कॉमेंट कर लिखा, “इस तरह का प्रचार न करें, बाहर रहना अच्छा नहीं था।” अन्य यूजर ने लिखा, तुम्हारे घर का छत सही है इसीलिए, (क्योंकि तुम्हारे घर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है) इसके अलावा एक यूजर ने यह कहा कि, इस चक्रवात के कारण लोग मर रहें हैं, और आप जैसे लोग इसका भी आनंद ले रहे हैं। कितनी शर्म की बात है। तो वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “कोरोना महामारी का समय चल रहा है, बारिश में मत भीगों बीमार पड़ सकते हो।” दीपिका को और भी कई तरह के कॉमेंट मिले हैं, इस पोस्ट पर।
पोस्ट पर कुछ लोग आलोचना करने वाले भी थे तो कुछ उनकी प्रसंशा भी कर रहे थे। यूजर ने दीपिका सिंह की तारीफ़ करते हुए लिखा, आप कितनी शांत और प्यारी हैं। आप हमेशा खुश रहें, मुस्कुराते रहे, सुरक्षित रहे, आपको बहुत सारा प्यारा।”
दीपिका सिंह ने और भी कई सारी पिक्चर्स अपने फैंस के साथ साझा की है। जिनके लिए उनकी आलोचना तो हुई लेकिन साथ ही उनके पहचान वालों ने उनकी तारीफ भी की।