माधुरी दीक्षित का लहंगा चर्चा में, जानें कीमत।

बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित काफी चर्चा में। अपने डांस के लिए प्रसिद्ध और एक्सप्रेशन क्वीन कहलाने वाली माधुरी दीक्षित अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं और अपने दशकों के नजर में बनी रहती हैं।

एक बार फिर माधुरी दीक्षित काफ़ी चर्चित हुई हैं अपने गेट अप की वजह से। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने कुछ तस्वीरें सोशल मिडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा की है। फोटोज अपलोड करने के बाद से ही उनके चर्चे शुरू हो गए हैं। माधुरी दीक्षित बॉलिवुड की तमाम खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में पोस्ट की गई तस्वीरों में उनकी खूबसूरती साफ झलक रही है।

हालांकि माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के साथ–साथ तस्वीरों में उनका ट्रेडिशनल ड्रेस भी बेहद खूबसूरत दिख रहा है। माधुरी के फैंस उनकी तस्वीरें देख काफ़ी प्रशंसनीय प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। माधुरी दीक्षित का आउटफिट बहुत ही सुंदर तरीके से डिजाइन किया गया है। इस आउटफिट कीमत लगभग 72 हजार है।

माधुरी दीक्षित ने तस्वीरें अपने सोशल मिडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। माधुरी दीक्षित ने ब्लू कलर का शानदार लहंगा पहना है। माधुरी ने लहंगे से मैचिंग दुप्पटा भी कैरी किया है। इस ट्रेडिशनल आउटफिट में माधुरी दीक्षित काफ़ी ज्यादा जच रही हैं। यह आउटफिट फिरोजा अर्शनीर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस लहंगे की पूरी कीमत 72,500 रुपए हैं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने गेट अप को बेहतरीन लुक देने के लिए अंगूठी और नेक पीस के साथ शानदार लुक दिया है।

माधुरी के फोटोज पर लगातार ही उनके फैंस प्रतिक्रियाओं के जरिए प्यार दिखा रहे हैं। यूजर्स ने कॉमेंट कर कहा, आप आज भी यंग दिखती हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, आप पर हर तरह के आउटफिट जंचते हैं। और भी कई तरह के प्यार भरे  कॉमेंट कर फैंस तारीफों की बारिश कर रहे हैं।

माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो, डांस दीवाने सीजन 3 में बतौर जज नजर आई थी। इसके अलावा वह साल 2020 में फिल्म कलंक में नज़र आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here