न्यू यॉर्क में भी भारत का स्वाद, प्रियंका चोपड़ा ने खोला भारतीय रेस्तरां।

taste-of-india-in-new-york-priyanka-chopra-opened-an-indian-restaurant-sona

बॉलिवुड से लेकर हॉलीवुड के सफ़र में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक मकाम हासिल कर लिया है। आज के समय में कई फैंस की रोल मॉडल बानी हुई हैं प्रियंका। भले ही प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड में कम नजर आती हैं, या वह विदेश में सेटल हो चुकी हैं लेकिन अपने देश, अपनी संस्कृति से काफी जुड़ी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने भारतीय होने की पहचान को विदेश में भी निखार कर रखती है। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने न्यू यॉर्क में एक भारतीय रेस्तरां की नींव रखी है। इस रेस्तरां का नाम SONA रखा गया है। SONA की खास बात यह है कि, रेस्तरां पूरी तरह से भारतीय व्यंजनों पर आधारित है। भारतीय मसालों का जायका इस रेस्तरां में चखने को मिलेंगे। 

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलिवुड और हॉलीवुड में तो अपनी पहचान बनाई ही है। इस अलावा वह सोशल वर्क में भी काफी आगे हैं। इसी के साथ वह लेखन क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभाती हैं। अब प्रियंका ने अपने नए बिजनेस को बढ़ावा दिया है। इसके अन्तर्गत उन्होंने न्यू यॉर्क में भारतीय रेस्तरां SONA की नींव रखी है। इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरीए दी है। उन्होंने रेस्तरां से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में रेस्तरां का नाम साफ तौर पर देखा जा सकता है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने SONA की फोटो शेयर करने साथ ही कैप्शन में लिखा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैं आपके सामने SONA पेश कर रही हूं। इसके शेफ बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। शेफ जारी नायक ने बहुत ही शानदार और इनोवेटिव मेन्यू बनाया है। सोना में आपको भारतीय प्यार और खाने का स्वाद मिलेगा। SONA इस महीने के अंत तक खुलेगा। मैं इस सफर के लिए और इन्तजार नहीं कर पा रही हूं। हालांकि यह सब मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेविड रेबिन के साथ के बिना मुमकिन नहीं हो पाता। साथ ही मैं धन्यवाद करती हूं डिजाइनर मोलिसा बोवर्स की। जिन्होंने ने इस सोच को अपनी कला से बेहतरीन तरीके से उभारा है।”

मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में काम करने के साथ ही खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस का नाम है पर्पल पेबल्स पिक्चर्स। अब तक कई फिल्मों को प्रियंका प्रोड्यूस कर चुकी हैं। इसमें द स्काई इज पिंक, व्हाइट टाइगर्स, पानी, फायरबैंड, वेंटीलेटर शामिल हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बुक अनफिनिश्ड (unfinished) भी रिलीज की है। इसके अलावा प्रियंका ने अपना Anamoly हेयरकेयर प्रोडक्ट भी लॉन्च किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here