सुनील ग्रोवर जल्द ही एक वेब सिरीज में नज़र आने वाले हैं। वेब सीरीज “सनफ्लावर” के आठ एपिसोड होंगे। जिसमें सुनील ग्रोवर ‘सनफ्लावर’ सोसाइटी का नेतृत्व करते नजर आयेंगे।
इसमें रणवीर शौरी इंस्पेक्टर दिगेंद्र के रूप में, गिरीश कुलकर्णी इंस्पेक्टर तांबे के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा आशीष विद्यार्थी, मुकुल चड्डा, राधा भट्ट, आशीष कौशल, शोनाली नागरानी और सलोनी खन्ना अपने-अपने किरदार में उम्दा परफार्मेंस करते नजर आने वाले हैं।
आठ एपिसोड की वेब सिरीज़ “सनफ्लावर” का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसका प्रीमियम 11 जून 2021 को आएगा। इस सिरीज की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित होगी।
टीजर रिलीज होने से पहले इसका एक पोस्टर रीलीज किया गया था। सिरीज में मौजूद सभी पात्रो ने अपनी कला को काफी अच्छे तरीके से प्रदर्शित किया है। यह शो आपके लिए सस्पेंस, ड्रामा, मिस्ट्री, कॉमेडी का धमाका एक साथ लेकर आने वाला है। इस शो में सुनील ग्रोवर अलग भूमिका निभा रहे हैं, इससे पहले उन्होंने इस तरह के किरदार को एक्सप्लोर नहीं किया है।
वेब सिरीज “सनफ्लावर” मुंबई के मध्यमवर्गीय सोसाइटी की कहानी है। जिसमें एक मर्डर हुआ है। यह मर्डर मिस्ट्री आपको विचित्र किरदारों से मिलवाएगी। इस शो को देखकर आपको काफ़ी मजा आने वाला है। दर्शक टीजर देखने के बाद से काफी उत्साहित हैं।