यूजर्स ने किया ट्रॉल, ‘बोला औरत की जगह पैरों में होती है’, गौहर खान ने दिया करारा जवाब।

एक्ट्रेस गौहर खान अक्सर ही सोशल मिडिया पर छाई रहती है। कई बार उनके फैंस उन्हें ट्रॉल भी कर चुके हैं। ऐसा ही एक बार फिर हुआ। बता दें कि, हाल ही में गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार के साथ एक विडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके बाद से लोगों ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया। कई तरह की नसीहत भी दी गई।

अभिनेत्री गौहर खान अभी निशाने पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पति जैद दरबार के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर ट्रॉल होते हुए और कई तरह के कॉमेंट्स सुन कर भड़क गई गौहर खान। यूजर्स को काफ़ी करार जवाब भी दिया अभिनेत्री ने।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार के पैर अपने ऊपर रखे हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक चला कर, वह वीडियो बना रही हैं। इस वीडियो पर उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है। एक यूजर ने धर्म को लेकर कुछ कॉमेंट किया। जिसके बाद गौहर ने यूजर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया साथ हीं ब्लॉक भी कर दिया।

गौहर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन ने लिखा था,“इस तरह का प्यार, हा हा”। तभी इस पर एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा,‘इस्लाम में पुरुष महिलाओं कों डॉमिनेट करते हैं, महिलाओं की जगह पैरों में होती है। गौहर खान ने यह कॉमेंट पढ़ कर तुरंत इस यूजर को जवाब देना ज़रूरी समझा। गौहर खान ने रिप्लाई में लिखा, “हारे हुए इंसान, यह कम्फर्ट, प्यार, दोस्ती और कंपनियनशिप होता है। धर्म में भी महिलाओं को पुरुषों के समान ही महत्त्व दिया गया है। न ही पुरुषों से ऊपर, न ही नीचे, बल्कि बराबर में ताकि वह दिल के करीब रहें। कुछ भी बकवास बात बोलने से पहले सीखो और एक्सप्लोर करो।

गौहर ने एक और कॉमेंट कर लिखा, “यह हारा हुआ इंसान किसी तरह की अच्छाई और इज्जतदार जवाब का हकदार नहीं है, ब्लॉक्ड।”

जानकारी के लिए बता दें, जैद दरबार और गौहर खान हाल ही में मुंबई में ईद के मौके पर देखी गई थी। दोनों ने पैपराजी को फोटोज देने से इंकार कर दिया था। इसके अलावा गौहर खान ने पैपराजी से गुजारिश भी कि, की वह फोटोज न लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here