प्रसिद्ध अभिनेता ऋतिक रोशन और डांस के प्रति उनके प्यार से सभी वाकिफ हैं, इसके बारे में तो सभी लोग बखूबी जानते हैं। लेकिन क्या हमें इस बात की जानकारी है कि, “मंगलवार को,” अभिनेता केवल “उन लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं जो बिना किसी कारण के नृत्य कर सकते हैं?” इस बात की जानकारी उन्होंने खुद नहीं दी। लेकिन उनके द्वारा हाल ही साझा किये गए पोस्ट से इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है।
बता दें कि, 47 वर्षीय अभिनेता ने मंगलवार को अपने प्रशंसकों को नाचते हुए एक नया वीडियो दिखाया। साथ ही यह घोषणा किया कि, मंगलवार उनका “नृत्य दिवस” है।शेयर किये इस वीडियो में ऋतिक रोशन के अद्भुत डांस मूव्स की एक झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में उन्हें मूनवॉक डांस करते भी देखा जा सकता है। इस वीडियो के सतह अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा डांस डे’। उन्होंने आगे लिखा, “मंगलवार को, मैं ऐसे लोगों के साथ रहना चाहता हूं जो बिना किसी कारण के नृत्य कर सकते हैं।”
ऋतिक के नए वीडियो को उनके फैंस ने बहुत ही प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो पर उनके प्रशंसक ने बहुत सारे कमेंट्स और प्यार लुटाया। इसी के साथ, ऋतिक के फिल्म ‘वॉर’ में सह-कलाकार रहे टाइगर श्रॉफ ने भी पोस्ट पर एक टिप्पणी लिखी। उन्होंने लिखा, “प्रकाश की ओर देख रहे हैं! अनटचेबल,” उन्होंने लिखा। हम इस पर टाइगर श्रॉफ से अधिक सहमत नहीं हो सकते।
कल अभिनेता ऋतिक ने अपना एक थ्रोबैक वीडियो पेश किया, जिसमें उन्हें अपनी फिल्म ‘कोई… मिल गया’ का जादू गाना गाते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो साल 2019 में आई उनकी फिल्म ‘सुपर 30’ के सेट का है। वीडियो ने इंटरनेट पर आते हीं धमाका मचा दिया और इस पर बहुत सारे फैंस ने कमैंट्स और वीडियो को लाइक्स दिए हैं।
ऋतिक रोशन अक्सर हीं अपने प्रशंसकों के साथ अपनी सबसे शानदार तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उन्हें हमेशा से ही अपनी खूबसूरत तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर तहलका मचाते हुए देखा जाता है। उनकी तस्वीरों पर उनके प्रशंसक तारीफ़ करते नहीं थकते हैं।
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेता को आखिरी बार फिल्म ‘वॉर’ में देखा गया था। वह अब फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उनकी सह-कलाकार रहेंगी।