अपने पति से दूर 17 दिनों के लिए शिमला में हुई होम क्वारेंटीन – रुबीना दिलैक।

rubina-dilaik-and-abhinav-shukla

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक हुई कोरोना संक्रमित। अपने पति से दूर शिमला में हुई 17 दिनों के लिए होम क्वारेंटीन। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मिडिया अकाउंट के जरिय साझा की है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, “आने वाले अगले एक महीने में मैं भी प्लाज्मा डोनेट कर पाऊंगी। मैं कोरोना संक्रमित हूं। मैंने खुद को 17 दिनों के लिए होम क्वारेंटीन कर लिया है। पिछले 5 से 7 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों, कृपया अपना टेस्ट करवा लें।”

रूबीना दिलैक जो की टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं और हाल ही के बिग बॉस सीजन 14 की विनर भी रह चुकी हैं। रूबीना कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अपने होमटाउन शिमला में हैं। शिमला में उनका पूरा परिवार है, जो उनका ध्यान रख रहा है और वह होम आइसोलेशन हैं। वह अलग फ्लोर पर रूम में हैं, जहां उनके पास कोई नहीं रहता है।

बता दें कि, रुबीना अभी अपने पति अभिनव शुक्ला से दूर हैं। अभिनव अभी मुंबई में हैं। रूबीना का कहना है कि, हम साथ ही थे, लेकीन उन्हें किसी काम से मुंबई जाना पड़ा। रूबीना में कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे थे, जिसके कारण वह अलग रूम में ही थी। क्योंकि उन्हें डाउट था कि वह कोरोना से संक्रमित हैं। जिसके बाद रूबीना ने कोरोना टेस्ट करवाया। जिसकी रिपोर्ट आने से पहले ही अभिनव मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। अभिनव के मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें रूबीना के संक्रमित होने की खबर मिली थी।

रूबीना ने अपने फैंस को अपनी सेहत की खबर देते हुए कहा, मैं ठीक हु और बहुत ही जल्द ठीक होकर आप सबको एंटरटेन करने वापस आऊंगी। मैं अपने स्पिरिट को हमेशा हाई रख रही हूं। मैं आप सब से कहना चाहती हूं कि, हम सबको अपना ध्यान रखना है। अपने परिवार का ध्यान रखना है। घर पर रहें। अपने हेल्थ का ध्यान रखें। सभी जरूरी प्रिकॉशन पर ध्यान दीजिए। और अपना ख्याल रखिए। रूबीना दिलैक ने शनिवार को अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर सोशल मिडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी। बता दें कि, रूबीना ने हाल ही में बिग बॉस सीजन 14 के विनर का खिताब जीता है। हमेशा से ही रुबीना अपने फैंस और फ्रेंड्स की प्यारी रही हैं। हाल ही में रूबीना ‘गलत’ गाने के वीडियो में नजर आई हैं। इस गाने में वह पारस छाबड़ा के साथ हैं। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद भी आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here