मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के 5 दिन बाद सोशल मीडिया पर पुरानी यादें पोस्ट की।

पति राज कौशल के निधन के 5 दिन बाद मंदिरा बेदी ने किया पहला पोस्ट। सोशल मिडिया पर शेयर की पुरानी यादें।

मंदिरा ने अपने पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पुरानी फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में दिल टूटने वाला इमोजी भी किया शेयर।

पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए मंदिरा ने अपने पुराने दिन याद किया। जब वह और उनके पति राज कौशल खुशनुमा पलों में जी रहे थे। तस्वीर में कपल काफ़ी खुश नजर आ रहे हैं। मंदिरा ने कैप्शन में टूटे दिल वाला इमोजी बनाया है, जो कि उनके टूटे हुए दिल का हाल बयां कर रहे हैं। 

हालांकि मंदिरा बेदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनके फैंस और बहुत सारे सेलिब्रिटीज अपना प्यार लूटा रहे हैं। तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए आशीष चौधरी ने कहा, “आई लव यू मेरी जान”। इसके अलावा नेहा धूपिया ने भी तस्वीर पर काफी प्यार दिखाया। 

मंदिरा बेदी ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी चेंज कर ली है। उन्होंने अपनी डीपी पर ब्लैक फ़ोटो लगाई है। जबकि राज की मौत से पहले उन्होंने मुस्कुराती हुई तस्वीर डीपी पर लगाई हुई थी। उनकी अभी वाली डीपी से उनके दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

हालांकि कई सेलेब्स ने राज कौशल के अंत्येष्टि पर मंदिरा बेदी के कपड़ों को लेकर उनकी आलोचना भी की। मंदिरा बेदी ने पति अंत्येष्टि के दौरान ब्लू जींस और व्हाइट टॉप पहना था। जिसके कारण उनकी आलोचना की गई। 

बता दें कि, मंदिरा बेदी और राज कौशल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके दो बच्चे भी हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here