कार्तिक आर्यन ने अपनी नई गाड़ी के ट्रांसपोर्टेशन में खर्च किए 50 लाख रूपए।

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक गाड़ी खरीदी है। अब वह भी बड़ी, महंगी और बेहतरीन गाड़ी के मालिक बन चुके हैं। बता दें कि, कार्तिक आर्यन ने हाल ही में lamborghini Urus गाड़ी पर साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। कार्तिक गाड़ी खरीदने के बाद कितने ज्यादा खुश हैं इसका अंदाजा तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विडियोज से आप लगा ही सकते हैं। इतना ही नहीं कार्तिक ने गाड़ी की ट्रांसपोर्टेशन में पूरे 50 लाख रूपए खर्च किए हैं। कार्तिक अपनी इस तरक्की से बेहद ही खुश हैं। साथ ही अपनी खुशी अपने सोशल मीडिया के जरिय अपने फैन्स से भी साझा कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें, एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी गाड़ी lamborghini Urus इटली से मंगवाई है। यह बात तो तय है कि कार्तिक अपनी नई गाड़ी के लिए बहुत ज्यादा बेताब थे। इसीलिए उन्होंने इटली से अपनी गाड़ी मंगवाई। कार्तिक को गाड़ी इटली से इसीलिए मंगवानी पड़ी क्योंकि वह इतंजार नहीं करना चाहते थे। जी हां इतंजार! दरअसल कार्तिक को उनकी मनपसंद गाड़ी भारत में भी मिल सकती थी। लेकिन इसके लिए उन्हें लगभग तीन महिने का इंतजार करना पड़ता। कार्तिक अपनी इस खुशी के लिए अब बिल्कुल इंतजार नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने साढ़े चार करोड़ रुपए अपनी गाड़ी पर खर्च किए और गाड़ी को एयरलिफ्ट करवाकर भारत मंगवाया जिसके लिए उन्हें पूरे 50 लाख रूपए एक्स्ट्रा खर्च करने पड़े। 

कार्तिक के नई गाड़ी की खुशी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में कार्तिक आर्यन और उनकी गाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से कार्तिक आर्यन गाड़ी के पैर छू रहे हैं। साथ ही उन्होंने गाड़ी के बोनट को नमस्ते भी किया। वीडियो में कार्तिक आर्यन की खुशी साफ झलक रही है।

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने अपनी इस खुशी का जिक्र मिडिया से भी किया है। साथ ही पैपराजी को कई सारे पोज के साथ फोटो भी दिए। बता दें कि, कार्तिक हमेशा से ही शानदार गाड़ियों के शौकीन  रहें हैं। Lamborghini खरीदने से पहले उनके पास एक BMW कार भी है। यह गाड़ी उन्होंने साल 2017 में बड़े शौक से खरीदी थी। इस बार भी गाड़ी का शौक उनका पहले ही की तरह बरकरार है। 

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह काफी बेहतरीन फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुके हैं। दशकों को उनकी फिल्में काफी पसंद भी आती हैं। जानकारी के लिए बता दें, फिलहाल कार्तिक के हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। जिन पर वे काम भी कर रहे हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म ‘धमाका’ में मुख्य रूप से नज़र आयेंगे। हालांकि फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रीलीज किया जाएगा। कार्तिक इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

इसके अलावा कार्तिक फिल्म ‘भूल भुल्लैया–2’ के लिए काफी चर्चित हैं। इस फिल्म में कार्तिक अभिनेत्री कियारा अडवाणी के साथ नज़र आने वाले हैं। कार्तिक ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जानकारी के लिए बता दें, कार्तिक आर्यन कारण जोहर की फिल्म में भी जल्द ही नज़र आने वाले हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाने वाली है। कार्तिक इस फिल्म में क्रिकेटर के किरदार निभाने वाले हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए साइन कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here