दिशा पटानी का नया गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम, “मेरे नसीब में” का बनाया रीमेक।

disha_patani_dance_mere_naseeb_mein_song

दिशा पटानी अक्सर ही सोशल मिडिया पर छायी रहती हैं। वह कभी फोटोज, कभी विडियोज पोस्ट करके अपने फैन्स को अपने आप से जोड़ कर रखती हैं। उनके फैन्स भी उनके अंदाज़, उनकी स्माइल और उनकी ब्यूटी की तारीफ करते नहीं थकते। हाल ही में दिशा पटानी ने अपनी डांस की वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। गाना लॉन्च होने के कुछ ही देर में व्यूज की भरमार हो गई। दर्शकों को उनका यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। 

दिशा पटानी ने “मेरे नसीब में” गाना यूट्यूब पर रिलीज़ किया है। यह गाना रिलीज होने के कुछ ही देर में 90 हज़ार से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दिशा के फैंस इस गाने को बहुत ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गाने में दिशा का काफी कूल लग रहा है। वह पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस गाने में डांस मूव्स भी काफी जबरदस्त लग रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने इस गाने को अपने नए अंदाज़ में अपने फैन्स के सामने लेकर आयी हैं। यह गाना 90s के समय का है। जो कि अपने टाइम पर काफ़ी हिट था। इस गाने के रीमेक को भी दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं। आपको बता दें दिशा ने इस गाने का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसे उनके फैंस ने खूब सराहा है। इस वीडियो मे उनका लुक भी देखने लायक था। 

जानकारी के लिए बता दें, दिशा पटानी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म एम एस धोनी के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में दिशा सुशांत सिंह राजपूत के साथ मुख्य किरदार में थी। इसके आलावा   दिशा ने बाघी 2 में भी मुख्य रूप से अदाकारी की थी। दर्शक उनके किरदार को काफी पसंद भी कर रहे थे। इसके बाद दिशा पटानी सलमान खान के साथ फिल्म “भारत” में नजर आई थीं। दिशा पटानी के अपकमिंग फिल्म की बात करें तो, वह सलमान खान की आने वाली फ़िल्म “राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई” में मुख्य रूप से किरदार निभाते दिखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here