अभिनेता अजय देवगन ने खरीदा जुहू में ₹60 करोड़ का बंगला।

नई दिल्ली। हाल ही में खबर मिली है कि अभिनेता अजय देवगन ने जुहू में एक शानदार बांग्ला खरीदा है। जिसकी खबरें इंटरनेट पर चर्चा में हैं। इससे पहले इंटरनेट पर अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर के मुंबई में आलीशान बंगला खरीदने की खबरें भी छाई हुई थी।

पता चला है कि, फिल्म तन्हाजी के मशहूर अभिनेता ने जुहू में 60 करोड़ रुपये की 590 वर्ग गज की हवेली खरीदी है। यह हवेली उनके वर्तमान बंगले शक्ति के करीब ही है, जो की कपोल सह – जुहू में ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में स्तिथ है।  इसी इलाके में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, मशहूर ऋतिक रोशन, धर्मेंद्र और अक्षय कुमार जैसे सेलिब्रिटीज भी रहते हैं। रियल एस्टेट सूत्रों ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि अजय देवगन लगभग बीते एक साल से एक नई संपत्ति खरीदने के लिए खोज कर रहे थे।आखिर में उनकी तलाश पूरी हुई और दिसंबर महीने तक अजय देवगन ने अपने नए जुहू बंगले के लिए अंतिम सौदा किया।

रियल एस्टेट सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि, जुहू में खरीदा गया नया बंगला 7 मई को अजय देवगन और उनकी मां वीना के संयुक्त नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया था। साथ हीं बताया गया कि, संपत्ति की मूल्य दर तकरीबन 65-70 करोड़ थी, लेकिन अजय देवगन ने इसे डिस्काउंट कीमत पर खरीदा था, जो की उन्हें 60 करोड़ का पड़ा।

रियल एस्टेट के सूत्रों ने अजय देवगन के बंगला खरीदने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया की अभिनेता अजय देवगन ने अपने नए बंगले का नवीनीकरण भी शुरू कर दिया है। अजय देवगन वर्तमान में अपने परिवार, पत्नी अभिनेत्री काजोल, बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ अपने बंगले “शक्ति” में रहते हैं।

बीते हफ्ते खबर मिली थी की, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक शानदार अपार्टमेंट में ₹31 करोड़ निवेश किया है। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने बांद्रा में अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा के घर के पास ₹20 करोड़ का 4-बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here